Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनपद पंचायत एवं एनआरएलएम की समीक्षा बैठक ली

विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 04 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद पंचायतों और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री व्यास ने स्वच्छता अभियान से जुड़ी गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण, सेग्रीगेशन शेड, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, तरल अपशिष्ट प्रबंधन और फीकल स्लज मैनेजमेंट की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से पूरे किए जाएं।कलेक्टर ने ओडीएफ प्लस मॉडल गांवों की प्रगति की समीक्षा की और इसके सफल क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत भवनों का निर्माण समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने  कहा कि जनपद पंचायत की सामान्य सभा बैठकों में कोई भी प्रस्ताव अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए, और यदि किसी प्रस्ताव को लंबित रखा जाता है तो उसका स्पष्ट कारण दर्ज होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस योजना के लाभों से अवगत कराने को कहा।बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासकीय कार्यों के लिए राशि आहरित करने के बावजूद कार्य पूर्ण नहीं करने या राशि का दुरुपयोग करने वाले सरपंचों और सचिवों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को बिहान योजना से जोड़ा जाए ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज को और मजबूत करने तथा मुद्रा लोन वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।  इसके अलावा कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिलाने सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। बैठक में जनपद पंचायतों के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अधिकारियों और कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम eoffice sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ जशपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से eoffice sparrow eHRMS के बेहतर संचालन…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…