Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व विभाग की ली समीक्षा बैठक

राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर, 02 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करें।
बैठक में आधार एवं मोबाइल नम्बर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित नामांतरण, फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्ती एवं व्यपवर्तन जैसे मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कार्य नियमों के अनुरूप और तय समय पर पूरा करें। कलेक्टर श्री व्यास ने भू-अर्जन एवं मुआवजा से जुड़े प्रकरणों की भी जानकारी ली और इनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही, डिजिटल हस्तांतरित खसरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के अंतर्गत जिले के चयनित 417 ग्रामों में विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।  इसके अलावा कलेक्टर ने कहा कि जिले के अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य करने के साथ ही प्रत्येक विभाग प्रारंभिक चरण में 5 ग्रामों का चयन कर वहां संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी हितग्राही योजना से वंचित न रह सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी विकासखंडों के एसडीएम और तहसीलदार मौजूद थे।

  • Related Posts

    प्रभारी सचिव  अंकित आनंद ने चापाटोली मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण हाइटेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैमुनी बाई को मोबाइल में ऑनलाइन अंग्रेजी में एंट्री करते देख खुश हुए प्रभारी सचिव

      जशपुरनगर 09 जून 2026/ जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने सोमवार को दुलदुला विकास खंड के ग्राम चापाटोली के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों के…

    Read more

    सर्वोच्च न्यायालय का समाधान समारोह 2026 आपसी सहमति से होगा लंबित मामलों का त्वरित निराकरण विशेष लोक अदालत में शामिल करने के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन पारिवारिक, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण सहित विभिन्न मामलों को मिलेगा समाधान का अवसर

     जशपुरनगर 09 जून 2026/ न्याय को सरल, सुलभ एवं सहभागी बनाने की दिशा में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का आयोजन किया जा रहा है।…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित