Ro no D15139/23

न्योता भोज में कलेक्टर ने बच्चों संग बैठकर किया भोजन

छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मन लगाने और ऊँचे मुकाम तक पहुँचने के दिए प्रेरणादायी संदेश

धमतरी । धमतरी जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्री में आज आयोजित न्योता भोज के दौरान मानवीय और प्रेरक दृश्य देखने को मिले। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा और अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अरुण सर्वा ने स्वयं स्कूली बच्चों को भोजन परोसा और बाद में उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण किया।

भोजन के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की। बच्चों ने भी कलेक्टर को अपने बीच पाकर उन्हें परिवार के मुखिया की तरह महसूस किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि “आप सभी को खूब मन लगाकर पढ़ना है और ऊँचे मुकाम पर पहुँचना है।’

जन्मदिन पर विशेष आयोजन

’जनपद सदस्य श्रीमती अनिता एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री मुकेश यादव द्वारा अपने पुत्र विवेक यादव के जन्मदिन पर न्योता भोज का आयोजन किया गया था। कलेक्टर श्री मिश्रा ने विवेक को जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी दी।

समुदाय की सहभागिता से नई पहल

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत विद्यार्थियों को गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में सामुदायिक भागीदारी से नई परंपरा की शुरुआत हुई है। इसे ‘न्योता भोजन’ नाम से लागू किया गया है। यह भारतीय संस्कृति की सामूहिकता और परोपकार की परंपरा का जीवंत उदाहरण है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने गृहग्राम बगिया से इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उनकी इस पहल ने अब जनआंदोलन का रूप ले लिया है। यह निरंतर जारी है।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….