Ro no D15139/23

अविवादित नामांतरण, बटांकन, सीमांकन त्रुटि सुधार के प्रकरणों में प्रगति लायें-कलेक्टर

समय सीमा में निराकृत नहीं होने वाले प्रकरणों पर संबधित के विरूद्ध होगी कार्रवाई
हिट एंड रन और आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में गंभीरता से जांच कर पीड़ितो को समय पर लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
कोटवारी भूमि  का नामांतरण निरस्त कर शासन के खाते में दर्ज करने की कार्यवाही के दिए निर्देश
भू-अर्जन के प्रकरणों में संबंधितों को एक सप्ताह के भीतर मुआवजा देने के निर्देश
किसानों के पंजीयन कार्य में प्रगति लाने के दिये निर्देश
कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की बैठक हुई आयोजित

कोरबा 07 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को अविवादित नामान्तरण, बटांकन,,सीमांकन, के प्रकरणों में सात दिवस के भीतर प्रगति लाने और नक्शा बटांकन, त्रृटि सुधार के प्रकरणों में एक सप्ताह के भीतर पांच से दस प्रतिशत की वृद्धि लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हिट एंड रन तथा आरबीसी 6-4 अंतर्गत प्रकरणों में सूक्ष्मता से जांच करने और समय पर पटवारी प्रतिवेदन, अंतिम जांच रिपोर्ट मंगाने के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितो को समय-सीमा में लाभान्वित करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।  उन्होंने एसडीएम को संबंधित पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर समय पर रिर्पोट मंगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोटवारी भूमि के नामानतरण को निरस्त करते हुए शासन के रिकार्ड में दर्ज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सेतु विभाग, लेक निर्माण विभाग अंतर्गत भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर प्रभावितों को मुआवजा प्रदान करने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कृषकों के पंजीयन कार्य की तहसीलवार समीक्षा करते हुए अनेक तहसीलों में प्रगति नहीं दिखने पर नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जिन तहसील की प्रगति अच्छी है वे तीन दिवस के भीतर और जिनकी प्रगति अच्छी नहीं है वे सात दिवस के भीतर कृषक पंजीयन के कार्य को समाप्त करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कृषक पंजीयन के कार्यों में आ रही व्यवधानों को तहसील स्तर पर निराकृत करने के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि कोटवारी भूमि का ट्रांजेक्शन अवैध है और उसका नामान्तरण भी अवैध है। उन्होंने सिंगल ट्रांजेक्शन वाले ऐसे प्रकरणों की जांच करने और रिकार्ड नहीं मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए अविवादित नामांतरण और बंटवारा के मामलों का आवेदन दर्ज होने के बाद समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अधिक संख्या में लंबित प्रकरणों वाले तहसील को चिन्हित कर प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने की दिशा में कार्य करें। इसके साथ ही तहसीलदारों के निर्णय के विरूद्ध एसडीएम न्यायालय में अपील होने वाले प्रकरणों का भी परीक्षण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विवादित नामांतरण और बंटवारा, भूमि व्यपवर्तन ,खाता विभाजन, नक्शा बटांकन की जानकारी ली। उन्होंने सीमांकन के प्रकरणों को दर्ज करने और मिशन मोड में कार्य करते हुए दर्ज प्रकरणों का समय पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने डायवर्सन के प्रकरणों को लंबित नहीं रखने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने ई-कोर्ट अंतर्गत लंबित प्रकरणों पर हो रही कार्यवाही की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने त्रृटि सुधार, डिजीटल सिग्नेचर, किसान किताब, आधार सीडिंग, मसाहती ग्राम, स्वामित्व योजना, वन अधिकार पट्टा वितरण सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, मनोज कुमार, सभी एसडीएम, प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख, अधीक्षक भू अभिलेख, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

      कोरबा 09 जून 2026/जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 121 जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में प्रथम दिन 32 आवेदन हुए प्राप्त

      कोरबा 09 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी