Ro no D15139/23

गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराएं कलेक्टर

कलेक्टर ने ली निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक

कोरबा 12 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से निश्चित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि नए शिक्षण सत्र प्रारंभ होने से पूर्व खनिज न्यास मद से स्वीकृत नए स्कूल भवन का निर्माण अप्रैल 2025 के तक पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि नए सत्र नए विद्यालयों में प्रारंभ हों। इसके साथ ही विद्यालयों में अतिरिक्त भवन निर्माण मरम्मत आदि के कार्य भी निश्चित समय सीमा में पूर्ण करा दिए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि दिव्यांग विद्यालय भवन, स्कूल, आश्रम छात्रावास, आदि वंचित वर्गों के लिए किए जाने वाले निर्माण कार्यों को ध्यान में गुणवत्ता को ध्यान रखकर प्राथमिकता से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि जिले में खनिज न्यास के निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के साथ ही हैंड ओवर करने की भी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की है।
कलेक्टर श्री वसंत ने गृह निर्माण मण्डल को निर्देशित किया गया कि कन्वेंशन सेंटर को शीघ्र पूर्ण करके हैंड ओवर करें। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि पीजी कॉलेज , जिला चिकित्सालय,एनसीडीसी सहित ष्शहर से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के निर्माण कार्यों को निश्चित समय सीमा में पूर्ण कर लिए जाए। उन्हांने ईई जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया कि व्यपवर्तन, जलाशय एवं नहर निर्माण के कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए नगरीय निकाय के क्षेत्रों में जनहित कार्य जैसे सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइट, पार्क निर्माण आदि के निर्माण कार्य एसडीएम एवं नगरीय निकाय की टीम से चर्चा करके प्रस्तुत करें। ईई आरइएस को निर्देश दिया गया है कि गांव में स्वीकृत नए स्कूल भवनों का निर्माण कार्य अप्रैल 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं और निर्माण कार्यों की प्रगति का भी निरीक्षण करें। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सहित ईआरईएस, पीडब्ल्यूडी, सेतु विभाग, हाउसिंग बोर्ड, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग व नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!