Ro no D15139/23

जिले में स्वास्थ्य सुविधा को मजबूती प्रदान करें : कलेक्टर

प्रसव के बाद जच्चा एवं बच्चा को तीन दिन तक शासकीय एवं निजी हास्पिटल में डॉक्टर की देखरेख में रखने के लिए कहा
– धान के उठाव के कार्य में गति लाने के दिए निर्देश
– प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल उत्सव मनाने के लिए कहा
–  स्वस्थ जीवन शैली के दृष्टिगत आयुष, स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करते हुए अभियान चलाने के लिए कहा
– टेली मेडिसिन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली
– कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली
राजनांदगांव 10 फरवरी 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य पूर्ण हो चुका है। धान के उठाव के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्यापन एवं धान खरीदी की पूर्णता का प्रमाण पत्र एवं अन्य कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करें। कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर खाद्य अधिकारी, राजस्व एवं अन्य सभी अधिकारियों को बधाई दी। कलेक्टर ने सीएम दर्शन, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन के प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल उत्सव मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव के लिए जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करने के लिए कहा। कलेक्टर ने जिले में संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बाल एवं मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रसव के बाद जच्चा एवं बच्चा तीन दिन तक शासकीय एवं निजी हास्पिटल में डॉक्टर की देखरेख में रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हास्पिटल जच्चा एवं बच्चा कक्ष में सीमित लोगों आएं तथा वहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने पोस्ट डिलिवरी के लिए जच्चा एवं बच्चा के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था करने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र की सभी नर्स का मोबाईल नंबर आरोहण बीपीओ सेंटर से समन्वय करते हुए स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं हेतु व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधा को मजबूती प्रदान करें तथा मरीजों के स्वास्थ्य की निरंतर फालोअप लें। उन्होंने कहा कि डिलिवरी कक्ष में प्राथमिकता से स्त्री रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाएं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डिलिवरी का कार्य होते रहे तथा इसके साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्रों को भी सक्रिय रखें।
कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने टीकाकरण अभियान, यूविन पोर्टल, के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन स्वास्थ्य से संबंधित सेवाओं की निगरानी करें एवं बीएमओ के कार्यों की भी समीक्षा करें। उन्होंने आभा कियोस्क सेंटर के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर ओपीडी के लिए किए जा रहे कार्यों का क्रियान्वयन करने के लिए कहा। उन्होंने टेली मेडिसिन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वस्थ जीवन शैली के दृष्टिगत आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें। जनसामान्य के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाने के लिए कहा। कलेक्टर ने छात्रावासों में रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए लगातार निरीक्षण करने के लिए कहा। बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी की समीक्षा की तथा आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बिजली बिल कम करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को भी इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने अवैध उत्खनन पर कार्रवाई जारी रखने के लिए कहा। उन्होंने लंबित मुआवजा प्रकरण तथा परिक्रमा पथ में आ रही समस्याओं के समाधान के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा। जीपीएफ एवं पेंशन प्रकरण से संबंधित प्रशिक्षण में शामिल हो। कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों के लगातार जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान सम्मान निधि के किसानों के सत्यापन तथा धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संबंध में जानकारी ली तथा सभी आवासों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी विधानसभा के प्रश्रों की जानकारी समय पर भेजना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़  एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव  श्रीकांत कोराम, एसडीएम  गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन

    *कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने दिया प्रेम, समरसता और सद्भाव का संदेश* रायपुर, 05 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम पारंपरिक…

    Read more

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

    रायपुर 05 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक, प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग , सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन शुक्रवार 06 मार्च 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी