Ro no D15139/23

स्कूलों के नो टोबैको जोन में तम्बाकू उत्पाद विक्रय पर करें कार्रवाई – कलेक्टर

मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीव्ही लगाना अनिवार्य, न लगाने पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर एवं एसएसपी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड बैठक का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 22 अप्रैल 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास एवं एसएसपी शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन (एनकॉर्ड) बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई तीव्र करने के निर्देश दिए। जिसके तहत कलेक्टर ने हाइवे पर बने ढाबों में आबकारी विभाग द्वारा दल बनाकर सभी ढाबों की आकस्मिक जांच करते हुए अवैध रूप से शराब के विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस एक्ट के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोटपा अधिनियम के तहत स्कूल एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के निकट बाउंड्रीवाल से 100 मीटर क्षेत्र में बनाये गए श्नो टोबैकोश् जोन में किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों के विक्रय को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। इसके लिए कलेक्टर ने सभी बनाये गए नो टोबैको जोन के चिन्ह के अंदर किसी भी प्रकार के तम्बाकू, सिगरेट, गुटखा या तम्बाकू से संबंधित कोई भी उत्पाद बेचने वाले ठेले या दुकान को 1 सप्ताह के भीतर वहां से हटाने एवं उनके सामान जब्त कर चालानी कार्रवाई करने के एसडीएम एवं एसडीओपी को निर्देश दिए गए।
  मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीव्ही ना होने पर होगी कार्रवाई
बैठक में कलेक्टर ने अवैध रूप से नशीली दवाइयों एवं शेड्यूल दवाइयों का विक्रय करने वाले दवाई दुकानों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होने ड्रग निरीक्षक, कार्यपालिक दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों का दल बनाकर दवाई दुकानों का रोस्टर बनाकर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शासन के निर्देशानुसार उन्होंने ने सभी दवाई दुकानों पर अवश्य रूप से सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को मेडिकल स्टोर के संचालकों से बैठक लेकर उन्हें सीसीटीव्ही लगाने हेतु निर्देशित करने तथा मेडिकल स्टोर की नियमित जांच कर 1 माह के भीतर सीसीटीव्ही ना लगाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बच्चों को प्रतिबंधित दवाइयों का विक्रय ना करने के लिए दवाई दुकान संचालकों को निर्देशित करने को कहा।
कलेक्टर ने ऐसे क्षेत्र जहां नशे के आदी लोगों की संख्या अधिक है वहां समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग को साथ मिलकर लोगों को समझाइश देने, और आदतन नशा करने वालों को नशामुक्ति केंद्र लाने एवं उनकी लत छुड़वाने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्ति हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु स्कूल, कॉलेज, शासकीय संस्थानों आदि में ई-प्रतिज्ञा द्वारा शपथ दिलाने एवं उन्हें ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बच्चों को नशे से बचाने के लिए पालक शिक्षक मिलन कार्यक्रम में भी पालकों को जानकारी एवं समझाइश देने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!