Ro no D15139/23

निर्भीक होकर कोचियों एवं बिचौलियों पर करें कार्रवाई : कलेक्टर

कलेक्टर ने धान खरीदी के मद्देनजर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की ली बैठक
– एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों को आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर करने के दिए निर्देश
– धान उपार्जन केन्द्रों की करते रहें सतत मानिटरिंग, फील्ड में करें निरीक्षण
– सभी अधिकारयों को कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 20 दिसम्बर 2025। कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में  धान खरीदी के मद्देनजर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की बैठक ली। उन्होंने कहा कि किसानों को एग्रीस्टेक में आने वाली दिक्कतों का प्राथमिकता से समाधान करें। एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का पंजीयन आवश्यक है, जिसमें कृषि भूमि का पंजीयन प्राथमिकता से कराना है। उन्होंने इस समस्या के निराकरण के लिए ऐसे किसान जिनका एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हुआ है, उसकी सूची ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को देने के लिए कहा। कलेक्टर ने मेढ़ा, मुरमुंदा सहित ऐसे स्थान जहां एग्रीस्टेक पोर्टल में तकनीकी समस्या आ रही है। उसके लिए समन्वय करते हुए अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मेहनत एवं निष्ठापूर्वक उत्कृष्ट कार्य करें और फील्ड में निरीक्षण करते रहे। जिससे वस्तुस्थिति की जानकारी से अपडेट रहेंगे। उन्होंने कहा कि धान का अवैध परिवहन करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई जारी रखें तथा धान उपार्जन केन्द्रों की सतत मानिटरिंग करते रहे। उन्होंने सभी से कहा कि निर्भीक होकर कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई करें तथा इसके संबंध में जानकारी देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोचियों एवं बिचौलियों की जानकारी देने वालों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। जिससे स्टेकिंग सही तरीके से होगा तथा भौतिक सत्यापन अच्छे से होगा। उन्होंने समिति प्रबंाकों से कहा कि सजग रहते हुए ईमानदारी से कार्य करें।
कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में शुद्ध धान खरीदी प्राथमिकता होनी चाहिए। किसानों को धान उपार्जन केन्द्रों में धान की बिक्री में दिक्कत नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। कलेक्टर ने सभी पटवारियों से कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि एवं आशंका होने पर तत्काल सूचना दें। धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव प्रारंभ हो गया है। निर्धारित नियमों के अनुरूप सर्तक एप के माध्यम से धान के उठाव की निगरानी की जा रही है। सभी आरईएओ बेहतर कार्य करें। धान की एन्ट्री, रकबा समर्पण, भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण के कार्य लगातार करते रहे। उन्होंने सभी अधिकारयों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर   प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में सतत निरीक्षण करें, ताकि सही तरीके से स्टेकिंग एवं अन्य कार्य हो सकें। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल अंतर्गत ऐसे किसान जो छूट गए है, उन्हे जोडऩे के लिए कहा। खाद्य अधिकारी   रविन्द्र सोनी ने कहा कि सर्तक एप के माध्यम से धान के उठाव का कार्य जारी है। एप के माध्यम से धान के उठाव के लिए वाहन का लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही वास्तविक रूप से धान का उठाव एवं भौतिक सत्यापन की मानिटरिंग होगी। इस अवसर पर उप संचालक कृषि   टीकम सिंह ठाकुर एवं अन्य अधिकारी तथा सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…