Ro no D15139/23

जिले में अवैध उत्खनन रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें : कलेक्टर

टास्क फोर्स समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
चिन्हित करें अपराधी,करें कठोर कार्यवाही

कोरबा 21मई 2025/जिले में अवैध उत्खनन कार्य को रोकने के लिए कलेक्टर श्री अजीत कुमार वसंत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टास्क फोर्स समिति की बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग समन्वित रूप से कार्रवाई करें और खनन क्षेत्रों में सक्रिय अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि खनिज विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग और पर्यावरण विभाग मिलकर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन और भण्डारण की जांच करें और कार्रवाई करें।
कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्यावरण प्रदूषण रोकने एवं आम नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों में राखड़ को त्रिपाल,तारपोलिन,पन्नी से ढक कर ही नियमानुसार परिवहन किया किया जाए।खनिज विभाग से प्राप्त आवेदनों की स्थल जांच रिपोर्ट समय-सीमा में राजस्व और वन विभाग द्वारा भेजी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एसईसीएल की खदानों से कोयला निकासी वाहन क्षमता के अनुसार हो, साथ ही डम्प क्षेत्रों में कोयला चोरी पर केन्द्रीय सुरक्षा बल और एसईसीएल प्रबंधन मिलकर प्रभावी नियंत्रण रखें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्माण एजेंसियों को रॉयल्टी क्लीयरेंस प्रमाणपत्र के बिना भुगतान न किया जाए। निर्माणाधीन कार्यों में प्रयोग होने वाली खनिज की संभावित मात्रा की जानकारी संबंधित विभागों से प्राप्त की जाए। कोयला परिवहन हेतु प्रतिबंधित सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण निगरानी रखी जाए। खनिज परिवहन में लगे वाहनों के ड्राइवरों की आयु और वैध लाइसेंस की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में कानून व्यवस्था और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों को कड़ी और संयुक्त कार्रवाई करनी होगी।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग,अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी,श्री मनोज कुमार बंजारे,सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!