Ro no D15139/23

कलेक्टर ने निजी स्कूलों में पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश विक्रय पर दिखाई सख्ती, विद्यार्थियों को बाध्य करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिले में निजी विद्यालयों द्वारा पाठ्य पुस्तकों एवं गणवेश के विक्रय तथा विद्यार्थियों को किसी विशेष दुकान से खरीदने के लिए बाध्य किए जाने की शिकायतों को कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। इस संबंध में उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी विद्यालय परिसर में पाठ्य पुस्तकों अथवा गणवेश का विक्रय नहीं किया जाएगा और न ही विद्यार्थियों अथवा उनके अभिभावकों को किसी निर्धारित दुकान से सामग्री क्रय करने के लिए बाध्य किया जाएगा।
कलेक्टर   चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव ने जानकारी दी कि जिला मुख्यालय में संचालित कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल तथा विद्या विकास कॉन्सेप्ट स्कूल रायगढ़ के प्राचार्यों को आगामी शैक्षणिक सत्र से अनिवार्य रूप से एन.सी.ई.आर.टी./एस.सी.ई.आर.टी.की पाठ्य पुस्तकों से ही अध्यापन कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही सभी संबंधित विद्यालयों को यह भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि विद्यालय प्रांगण में किसी भी प्रकार की पाठ्य पुस्तक अथवा गणवेश की बिक्री नहीं की जाएगी तथा बच्चों को किसी दुकान विशेष से खरीदारी के लिए विवश नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा इस संबंध में चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में यदि इस प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित संस्था की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे

      रायपुर, 26 मार्च 2026 / मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 28 मार्च को दोपहर 01 बजे जिला मुख्यालय जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में जिला…

    Read more

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग