Ro no D15139/23

वाहनों की निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से करवाएं पालन- कलेक्टर श्री हरिस एस जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

 जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर   हरिस एस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर से लगे चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट वाले मार्गों पर वाहनों की निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ ही शहर में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश की तय समय सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने बिना अनुमति के मुख्य मार्गों पर डीजे संचालन, रैली एवं बारात निकालने पर भी कार्रवाई करने के निर्देश  दिए। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक  सोमवार की शाम जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में बस्तर चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स, व्यापारी संघ और बस्तर परिवहन संघ के प्रतिनिधियों के साथ शहर में भारी वाहनों के प्रवेश समय पर विस्तृत चर्चा की गई। सहमति से निर्णय लिया गया कि सुबह 7रू30 बजे से रात 9रू00 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सामान खाली करने के बाद दोपहर 12 से 2 बजे तक शहर के बीच से भारी वाहनों को बाहर निकालने की समय-सीमा तय की गई।शहर में अस्थायी पार्किंग स्थल चिन्हांकित करने पर भी चर्चा हुई।
कलेक्टर ने जिले के ब्लैक स्पॉट की पहचान, दुर्घटनाओं के कारणों और सुधारात्मक कदमों की समीक्षा की। उन्होंने ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए यातायात विभाग से सतत कार्यवाही और जागरूकता अभियान बढ़ाने को कहा। राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने आवश्यक स्थानों पर यातायात संकेतक,चेतावनी बोर्ड, ट्रैफिक कॉलिंग, जेब्रा क्रॉसिंग,रबर स्पीड ब्रेकर स्थापित कराने के निर्देश दिए।
बैठक में सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों को हटाने, उनके सींग में रेडियम लगाने और चिन्हांकित गौशालाओं में रखने की कार्यवाही पर भी विचार किया गया। इसके अलावा शहर और राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित क्षेत्रों में रात्रि कालीन स्ट्रीट लाइट जलाने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।बैठक में अपर कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग, आरटीओ अधिकारी श्री डीसी बंजारे तथा लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’ अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र

    ​ ​रायपुर, 24 जुलाई 2026/डिजिटल क्रांति और त्वरित नागरिक सेवाओं के बल पर नारायणपुर का ‘सेवा सेतु केंद्र’ आमजनों के लिए भरोसे का सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री…

    Read more

    MLALADS सॉफ्टवेयर पर कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजित

      संचालक  तीर्थ राज अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, समयबद्ध कार्य निष्पादन के दिए निर्देश रायपुर, 24 जुलाई 2026/ आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, नवा रायपुर में…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए