Ro no D15139/23

धान खरीदी प्रक्रिया का कलेक्टर मिश्रा ने लिया जायज़ा, किसानों से की सीधे बातचीत

कलेक्टर ने सांकरा केंद्र में व्यवस्थाओं की जाँच की, किसान हित में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज नगरी विकासखंड के ग्राम सांकरा स्थित धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायज़ा लिया। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान उपार्जन कार्य 15 नवंबर से सुचारु रूप से जारी है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम  और विभागीय अधिकारियों  ने धान खरीदी की तैयारियों, प्रगति एवं अब तक की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने केंद्र में बारदाना उपलब्धता, डेनेज व्यवस्था, परिवहन, टोकन प्रणाली, इंटरनेट कनेक्टिविटी, बायोमेट्रिक स्टैकिंग एवं ऑपरेटर की उपलब्धता जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर धान की बोरी का तौल कर वजन की शुद्धता की जांच की तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीदी करने के स्पष्ट निर्देश दिए। आर्द्रतामापी यंत्र से धान की नमी की जांच करते हुए उन्होंने अधिकारियों को किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने किसानों के लिए पेयजल, छाया एवं बैठने की सुविधाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “धान खरीदी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों को बिना किसी बाधा और परेशानी के सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रहे, टोकन वितरण से लेकर वजन प्रक्रिया तक शत-प्रतिशत शुचिता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी किसान को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!