Ro no D15139/23

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत मुआवजा वितरण के कार्यों को करे पूर्ण – कलेक्टर श्री व्यास

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन धान खरीदी केंद्रों का करे निरीक्षण
एसआईआर के कार्यों को समय सीमा में करें सुनिश्चित
कलेक्टर  रोहित व्यास ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

  कलेक्टर   रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर   व्यास ने भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण के प्रभावितों को मुआवजा वितरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी दिक्कतों को दूर करते हुए प्रभावितों को मुआवजा की राशि वितरित करने के निर्देश दिए। साथ ही इस कार्य को प्राथमिकता से लेते हुए तेजी से संपादित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुआवजा वितरण के कार्य सुनिश्चित होने से भूमि का भौतिक आधिपत्य एनएच को प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी। जिससे कुनकुरी पत्थलगांव सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सके, इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। कलेक्टर ने बैठक में जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस दौरान बैठक में सहायक कलेक्टर   अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर   प्रदीप साहू, जिले के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी शामिल हुए।
कलेक्टर ने धान खरीदी के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी सक्रिय एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पंजीकृत किसानों से सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। जिले में कही भी अवैध धान की खरीदी या बिक्री नहीं होनी चाहिए। वाहनों के परिवहन पर लगातार नजर बनाए रखे। साथ ही एसडीएम, तहसीलदार अपने अधीनस्थ अमलों के साथ प्रतिदिन धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करे। आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा ले। इसके अलावा राइस मिलो का भी निरीक्षण करे। कही भी अव्यवस्था एवं गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता दल लगातार गश्त करे तथा चेकपोस्ट का भी निरीक्षण करे। कही भी अवैध धान के खरीदी, बिक्री एवं भंडारण की सूचना मिलने पर प्रकरण तैयार कर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही अवैध धान एवं संबंधित वाहन को जब्त करने की भी कार्यवाही करे। उन्होंने जिले में बनाए गए चेकपोस्ट पर अंतर्ज़िला वाहनों की बेहतर निगरानी के लिए सीसीटीवी सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार