Ro no D15139/23

कलेक्टर श्री व्यास अचानक पहुँचे केराकछार धान खरीदी केंद्र धान की नमी मापी, तौल देखा एवं किसानों से की विस्तृत चर्चा

खरीदी केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  कलेक्टर   रोहित व्यास ने आज धान खरीदी केंद्र केराकछार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में खरीदी व्यवस्था, तौल प्रक्रिया और किसानों को उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वे सबसे पहले ग्राम करमीटिकरा से धान बेचने आए किसान   भुजबल से मिले और उनसे खेती किसानी, धान उपज तथा समिति में खरीदी प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने तौलाई किए जा रहे धान की स्थिति को समझने के लिए स्वयं मॉइश्चर मशीन से आद्रता मापी तथा किसानों के सामने खड़े होकर धान तौल करवाकर प्रक्रिया की पारदर्शिता परख़ी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फड़ प्रभारी, ऑपरेटर, नोडल अधिकारी एवं ग्रामीणों से बारीकी से चर्चा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध धान की खरीदी किसी भी हालत में न होने दी जाए। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध बारदाना, बारिश से बचाव हेतु कैप-कवर, तिरपाल व्यवस्था और भंडारण की स्थिति की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने धान खरीदी एवं बारदाना पंजी का अवलोकन करते हुए पंजीयन अनुसार जारी टोकन और रकबा का भौतिक मिलान भी किया। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान किसानों के लिए बैठने की सुविधा, पेयजल उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था तथा मांग के अनुसार पर्याप्त बारदाना उपलब्धता की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर दुरुस्त रहें, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, व्यवस्थित और किसानों के अनुकूल होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा मानव जीवन-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

      *राजनांदगांव में किया पौधरोपण* ​रायपुर,15 अगस्त 2026/ देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान भारतरत्न स्वर्गीय श्री…

    Read more

    पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा मानव जीवन-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

      राजनांदगांव में किया पौधरोपण ​रायपुर,15 अगस्त 2026/ देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान भारतरत्न स्वर्गीय श्री…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!