Ro no D15139/23

कलेक्टर सिंह ने की एफआईआर की प्रगति की समीक्षा

गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य तेज करने के दिए निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य तेज गति से जारी है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं तथा प्राप्त भरे हुए प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य प्रगति पर है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेकर विधानसभा क्षेत्रों—64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर एवं 66 वैशाली नगर—में डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
विधानसभा 64 दुर्ग शहर की समीक्षा बैठक नगर पालिक निगम दुर्ग के सभाकक्ष में तथा 65 भिलाई नगर एवं 66 वैशाली नगर की बैठक नगर पालिक निगम भिलाई कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठकों में संबंधित क्षेत्रों के नगर पालिक निगम आयुक्त, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सभी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कम डिजिटाइजेशन प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों को चिन्हांकित कर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आगामी 3–4 दिनों में डिजिटाइजेशन प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा को ध्यान रखते  हुए सभी गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी जारी किए। जिला प्रशासन द्वारा SIR-2026 को सफलतापूर्वक और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए निरंतर निगरानी और समीक्षा की जा रही है।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार के तहत धमतरी एवं कुरूद में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

    दोनों विकासखंडों में 2874 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित   धमतरी, 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देशानुसार 01 मई से 10 जून 2026…

    Read more

    छोटी-छोटी बचत के बड़े फायदे … सीमा ने बिहान से जुड़कर बचत कर चुकाया ऋण

    *- बचत से बदली अपनी जिंदगी*   *- वित्तीय सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया कदम*   राजनांदगांव 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छोटी-छोटी बचत से बड़े फायदे…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम