Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के आयोजन की तैयारियों को कलेक्टर-एसपी ने परखा

अंतिम रिहर्सल में शामिल होकर परेड के जवानों और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन  

कोरबा 13 अगस्त 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम रिहर्सल व तैयारियों को परखा। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मिनट टू मिनट कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल में श्री अभिजीत गुरभेले (प्रशिक्षु आईएएस) मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण कर कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम का मिनट्स टू मिनट्स अभ्यास किया गया।
कलेक्टर श्री वसंत ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य समारोह हेतु बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण, बेरीकेट्स, सुरक्षा आदि व्यवस्था का निरीक्षण कर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य तैयारियों का अवलोकन किया एवं उपस्थित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही बारिश को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा का ध्यान रखने के निर्देश सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी को दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एडिशनल एसपी श्री नितीश ठाकुर, सयुंक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सुबह  8.50 बजे से जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित होगा। मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। परेड की सलामी लेने के तत्पश्चात् कैबिनेट मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र का वितरण करेंगे।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!