Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ब्लड बैंक में रक्त प्रदाय करने में गंभीर लापरवाही बरतने पर एम.एल.टी. संतोष कुमार वाणिक को किया निलंबित

 जशपुरनगर 06 अप्रैल 2026 /कलेक्टर  रोहित व्यास ने जिला चिकित्सालय जशपुर के एम.एल.टी.   संतोष कुमार वाणिक को ब्लड बैंक में रक्त प्रदाय करने में गंभीर लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारी के हस्ताक्षर का स्पष्ट दुरुपयोग करते हुए गंभीर अनुशासनहीनता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित  किए हैं। निलंबन अवधि में  वाणिक का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

विदित हो कि जिला चिकित्सालय जशपुर के ब्लड सेंटर प्रभारी अधिकारी, पैथोलॉजी विशेषज्ञ डॉ० ममता सिंह के द्वारा 13 मार्च 2026 को जिला चिकित्सालय जशपुर के एम.एल.टी.  संतोष कुमार वाणिक के विरुद्ध प्राप्त शिकायत के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।  संतोष कुमार वाणिक के द्वारा 23 मार्च 2026 को उक्त नोटिस का जवाब प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत जवाब के अवलोकन एवं परिशीलन से स्पष्ट हुआ कि उनके द्वारा ब्लड बैंक में रक्त प्रदाय दाय करने में गंभीर लापरवाही बरती गई है तथा अपने वरिष्ठ अधिकारी के हस्ताक्षर का स्पष्ट दुरुपयोग करते हुए गंभीर अनुशासनहीनता की गई है। साथ ही उनके द्वारा बरती गई समस्त त्रुटियों का दोषारोपण अन्य अधिकारी-कर्मचारी पर करते हुए जिम्मेदारियों से बचने की चेष्टा की जा रही है। प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नही पाया गया, जो छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत होने के कारण कलेक्टर  व्यास द्वारा  संतोष कुमार वाणिक एम.एल.टी. जिला चिकित्सालय जशपुर को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
 
  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं