Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया पटवारी को निलंबित, सोशल मीडिया में वायरल हुआ था वीडियो

राजनांदगांव 13 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से नगद राशि लेते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में डोंगरगढ़ तहसील के पटवारी श्री रामकुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़ ने अपने प्रतिवेदन में उल्लेख किया है कि पटवारी हल्का क्रमांक 29 गाजमर्रा एवं अतिरिक्त प्रभार पटवारी हल्का क्रमांक 28 अण्डी के पटवारी श्री रामकुमार जांगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे एक व्यक्ति से नगद राशि लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रतिवेदन के अनुसार प्रथम दृष्टया यह कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अकर्मण्यता, स्वेच्छाचारिता एवं गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। साथ ही यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तथा निष्पक्ष विभागीय जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत श्री रामकुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय लालबहादुर नगर निर्धारित किया गया है।

  • Related Posts

    ‘स्कूल केईन्ता’ अभियान से नारायणपुर के दुर्गम गांवों तक पहुंची शिक्षा

      घमंडी के बच्चों को गांव में ही मिली शाला और जाति प्रमाण पत्र ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिले नारायणपुर में कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्कूल केईन्ता’…

    Read more

    सकारात्मक व निष्पक्ष लेखन से ही संभव है समाज परिवर्तन – कुलपति प्रो. दयाल

      भानुप्रतापपुर के छात्रों ने किया केटीयू का शैक्षणिक भ्रमण ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर में शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज, भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए