Ro no D15139/23

कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही बरतने के कारण पटवारी विजय कुमार श्रीवास्तव को किया निलंबित

जशपुरनगर 20 फरवरी 25/ जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) फरसाबहार जिला जशपुर द्वारा के प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार श्री विजय कुमार श्रीवास्तव, पटवारी तहसील फरसाबहार, जिला-जशपुर को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के सुचारू संचालन हेतु मतदाता सूची की हार्ड कॉपी तैयार करने हेतु ड्यूटी लगाई गई थी। परन्तु उनके द्वारा सक्षम अधिकारी के बिना पूर्व अनुमति के अनधिकृत रूप से दिनांक 02.12.2024 से दिनांक 10.02.2025 तक (कुल 70 दिन) अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित थे। रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) फरसाबहार जिला जशपुर के द्वारा श्री विजय कुमार श्रीवास्तव को दिनांक 10.02.2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। परन्तु उनके द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई है, इनका इस प्रकार कृत्य छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-03 एवं 07 के सर्वथा विपरीत है। श्री विजय कुमार श्रीवास्तव, पटवारी तहसील कार्यालय फरसाबहार का उक्त कृत्य गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। अतः तत्काल कठोर कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।अतएव छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) फरसाबहार जिला जशपुर में नियत किया जाता है।

(यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।)

  • Related Posts

    अधिकारियों और कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम eoffice sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ जशपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से eoffice sparrow eHRMS के बेहतर संचालन…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…