Ro no D15139/23

लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 महासमुंद में 24 एवं 25 दिसम्बर को आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन आगामी 24 एवं 25 दिसम्बर’ को जिला मुख्यालय महासमुंद में किया जा रहा है। इस दो दिवसीय खेल महोत्सव को सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराए जाने हेतु कलेक्टर   विनय कुमार लंगेह ने आज शाम संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा विभाग, जिला पंचायत, आदिवासी विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर  लंगेह ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं में खेल भावना विकसित करने, प्रतिभाओं को मंच देने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि आयोजन के प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि प्रतिभागियों एवं दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में खेल मैदानों की तैयारी, पंजीयन व्यवस्था, खेल सामग्री की उपलब्धता, निर्णायकों की नियुक्ति, खिलाड़ियों के आवागमन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को आयोजन स्थल पर एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने, वहीं पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग को खेल स्थलों की साफ-सफाई, मंच, बैठक व्यवस्था तथा आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा। साथ ही, शिक्षा एवं खेल विभाग को प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन, समय-सारिणी निर्धारण तथा प्रतिभागियों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कलेक्टर ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जिले के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है, इसलिए आयोजन को उत्सव के रूप में मनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं और आयोजन के दौरान निरंतर निगरानी रखी जाए।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें