Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली प्राचार्यों की मैराथन बैठक

 जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर करने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर एवं सकारात्मक करने के लिए की गई गहन चर्चा
– कक्षा के माहौल को बेहतर करने एवं बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने के दिए निर्देश
– राज्य के लोक शिक्षण संचालनालय से आए अधिकारियों की रही सहभागिता
– जिले द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए बनाये गये प्रश्न बैंक का किया वितरण
राजनांदगांव 04 जनवरी 2024। जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर करने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर एवं सकारात्मक करने के लिए आज कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में डॉ .बलदेव प्रसाद मिश्र हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतपुर में जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में राज्य के लोक शिक्षण संचालनालय के अतिरिक्त संचालक डॉ. योगेश शिवहरे तथा संयुक्त संचालक श्री आरएल ठाकुर तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों में सहायक संचालक, जिला परियोजना अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, सहायक कार्यक्रम समन्वयक की उपस्थिति में आज इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बात की गई। बैठक में जिले में विभागीय कार्य को त्वरित गति एवं तत्परता से करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अपने अनुभव से कक्षा के माहौल को बेहतर करने एवं शिक्षकों के मध्य आपसी सामंजस्य बढ़ाने, बच्चों को समान रूप से अवसर देने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर और बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्यों से उनके अनुभव सुने तथा परीक्षा परिणाम को बेहतर करने के लिए उनके सुझाव जाने। उन्होंने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए प्राचार्यों को निर्देश दिए। इस दौरान जिले के विभिन्न प्राचार्यों के द्वारा अपने अनुभव एवं बातें साझा की गई। इस अवसर पर जिले द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए बनाये गये प्रश्न बैंक का वितरण किया गया। सभी से यह उम्मीद की गई कि इन प्रश्न बैंकों के माध्यम से पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को मदद मिलेगी और इसका बेहतर लाभ मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा बच्चों का परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके इसके लिए सुझाव दिए गए।
लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के अपर संचालक डॉ. योगेश शिवहरे ने कहा कि हमारे प्रयास और मानसिकता बच्चों की परीक्षा के लिए परिणाममूलक होना चाहिए। हमकों सब के सहयोग और टीम भावना के साथ स्कूल में काम करने की आवश्यकता है। जिससे परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके एवं बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छा स्थान प्राप्त कर सकें। साथ ही उन्होंने जिले में किये जा रहे परीक्षा परिणाम को बेहतर करने के लिए प्रश्न बैंक निर्माण एवं कोचिंग संचालन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासो से जिले के बच्चों को बेहतर एवं अच्छा लाभ मिल सकेगा। संयुक्त संचालक दुर्ग श्री आरएल ठाकुर ने विस्तार से मूलभूत जानकारी के साथ जमीनी स्तर पर जाकर दिक्कतों को दूर करते हुए पढ़ाई का माहौल बेहतर करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल में वातावरण पढ़ाई के प्रति बेहतर होना चाहिए। स्कूल से पालकों को जोडऩे की आवश्यकता है। बच्चों की तैयारी के लिए बच्चों की लगातार उपस्थिति बेहतर रहे, जिससे सभी बच्चों को जिले की कार्ययोजना का परीक्षा परिणाम को बेहतर करने का लाभ मिल सके।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर विस्तार से सभी प्राचार्य से चर्चा की। उन्होंने सभी प्राचार्यों से जिले स्तर पर किए जा रहे हैं तैयारियों को बेहतर करने के लिए कहा। उन्होंने जिले एवं विकासखंड में आयोजित किए जाने वाले बोर्ड परीक्षा हेतु कोचिंग, परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न बैंक का निर्माण एवं शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों जिसमें अपार आईडी का निर्माण, जाति प्रमाण पत्र, तथा परीक्षा पर चर्चा एवं विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर बात की। उन्होंने सभी से कार्य को त्वरित एवं पूर्ण मनोयोग से करने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री सतीश ब्यौहरे, सहायक संचालक श्रीमती संगीता राव, श्रीमती रश्मि सिंह, सहायक संचालक श्री आदित्य खरे द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया और विभाग की योजनाओं की जानकारी के माध्यम से जिले की स्थिति को बेहतर किए जाने का सभी से आग्रह किया गया।
  • Related Posts

    कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालय कोपेडीह का किया आकस्मिक निरीक्षण

      – कक्षा में विद्यार्थियों के साथ बैठकर की पढ़ाई पर चर्चा, सम्पर्क लर्निंग प्रोग्राम का किया अवलोकन *- निर्माणाधीन भवन को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए…

    Read more

    डोंगरगढ़ में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने पर दुकानदारों पर लगया गया अर्थदण्ड

    *- दुकानदारों एवं नागरिकों से पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग करने की अपील* राजनांदगांव 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्वच्छता एवं…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान