Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारी के संबंध में ली बैठक

4 मई से 10 जून तक जिले के 62 स्थानों पर आयोजित होंगे शिविर*

*- अधिकारियों को दी आवश्यक दिशा-निर्दे

राजनांदगांव 02 मई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 4 मई से 10 जून 2026 तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 62 स्थानों पर अलग-अलग तिथियों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने शिविरों में जनसामान्य से प्राप्त समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार शासन का एक महत्वपूर्ण जनहितकारी अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने शिविरों में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर गुणवत्तापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभाग से संबंधित अद्यतन जानकारी के साथ शिविरों में उपस्थित रहने तथा जनसामान्य को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिविर स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा आदि सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि जनसामान्य को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित तिथियों में संबंधित शिविर स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य करें। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति नारायणपुर के मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट ​रायपुर,02 अगस्त 2026/ बस्तर के घने जंगलों, अनूठी सामाजिक…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

    राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन