Ro no D15139/23

रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर 09 जून 2025/  रामगढ़ महोत्सव 2025 का आयोजन आगामी 11 एवं 12 जून को रामवनगमन पथ के प्रमुख पर्यटन स्थल रामगढ़ उदयपुर में किया जाएगा। आषाढ़ मास के प्रथम दिवस पर आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, स्थानीय कवि सम्मेलन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न विभागों के विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे।

रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक मंच, स्टॉल स्थल, दर्शक दीर्घा तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बिजली व्यवस्था, कूलर, माइक सिस्टम, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की  समीक्षा करते हुए सभी इंतजाम समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव न केवल स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अमृतलाल ध्रुव, एसडीएम श्री बनसिंह नेताम सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    15 जुलाई तक जिले में चलेगा सघन कुष्ठ खोज अभियान जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया शुभारंभ

      अम्बिकापुर 15 जून 2026/   कुष्ठ मुक्त जिला एवं छुपे हुए रोगियों की पहचान एवं कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली हुई भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की मांग पर की गई विभिन्न घोषणाओं को मिली स्वीकृति

      अम्बिकापुर 15 जून 2026/   सुशासन तिहार के दौरान आमजन की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC