Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक

योजना के शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में सीएसपीडीसीएल, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियो की बैठक लेकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे जिले में प्राथमिकता से क्रियान्वित किया जाना चाहिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने स्पष्ट किया कि सीएसपीडीसीएल, बैंक तथा वेंडर आपस में प्रभावी तालमेल बनाकर कार्य करें, ताकि आवेदकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो और उन्हें समय पर सेवा उपलब्ध हो सके। उन्होंने लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, आरबीआई मैनेजर श्री नवीन तिवारी एवं एलडीएम श्री मोहम्मद मोफीज उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने बैंकों को निर्देशित किया कि योजना से जुड़े सभी प्रकरणों को गंभीरता से निपटाएं और हितग्राहियों को हर संभव सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रकरण रिजेक्ट होने की स्थिति में भी पुनः समीक्षा की जाए और योग्य आवेदकों को योजना से लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास किया जाए। बिजली विभाग को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि यह जनता हित से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है और इसके लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करना अनिवार्य है।

कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों को मासिक व साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने तथा सभी प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!