Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक

सुशासन तिहार, पर्यावरण दिवस और आवास योजनाओं पर दिए आवश्यक निर्देश

जशपुरनगर 28 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक ली उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए बकाया राशि की शीघ्र वसूली के निर्देश भी दिए। उन्होंने आगामी 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त जशपुर बनाने पर जोर  दिया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट, प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय), अमृत मिशन 2.0 और विश्वकर्मा योजना की भी गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधूरे आवास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने तथा लंबित आवास को भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान उन्होंने राशन कार्ड में मृत व्यक्तियों के नाम हटाने और हर नागरिक का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा है।
साथ ही शहरी क्षेत्रों में आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु स्थान चिह्नांकन करने के निर्देश दिए।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी सहित जशपुर, बगीचा, पत्थलगांव और कोतबा के सीएमओ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    किसानों को बीमा अंतर्गत ऐड-ऑन कराने की अपील ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए किसान बीमा जरूर कराएं

    किसानों की मेहनत की कमाई भी सुरक्षा सशक्त माध्यम जशपुरनगर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पिछले कुछ दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अचानक ओलावृष्टि और तेज…

    Read more

    जशपुर के किसानों की सक्रिय सहभागिता – नई सोच की ओर एक कदम

    अंबिकापुर के ग्राम सरगवां में आयोजित संकल्प 2026 प्रदर्शनी में जशपुर उद्यान विभाग ने लगाएं स्टाल जशपुरनगर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला सरगुजा अंबिकापुर) के ग्राम सरगवां में…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब