Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

लंबित नियुक्तियों को एक माह के भीतर पूर्ण करने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 01 मई 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की लंबित नियुक्तियों को एक माह के भीतर पूर्ण किया जाए, विशेषकर लखनपुर एवं बतौली परियोजना में प्राथमिकता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के अंतर्गत पंजीयन उपरांत करेक्शन क्यू निराकरण में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग में आ रही कठिनाइयों के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) को निर्देशित किया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO )एवं संबंधित सचिव को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाए।

उन्होंने विभाग को सभी प्रमुख इंडिकेटर्स को बेहतर करने के निर्देश दिए। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत केवाईसी कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, अपार (APAR) एवं आभा आईडी (ABHA ID) निर्माण में प्रगति लाने पर भी जोर दिया गया।

कलेक्टर ने कुपोषण मुक्ति की दिशा में कार्य करते हुए रेडी-टू-ईट, मिलेट वार एवं गर्भवती महिलाओं हेतु पोषण आहार के समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र (छत्ब्) में प्रत्येक परियोजना से 5-5 बच्चों को भेजना सुनिश्चित करने कहा गया।

बैठक में कलेक्टर ने परियोजना अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें।

मातृ छाया योजना के अंतर्गत बच्चों के दत्तक ग्रहण (एडॉप्शन) से संबंधित प्रकरणों में अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य करने तथा दत्तक ग्रहण करने वाले परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति की जांच सुनिश्चित करने हेतु बाल संरक्षण अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जे आर प्रधान, परियोजना अधिकारी सहित सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन