जशपुरनगर 05 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली।
इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी और परियोजना अधिकारी और सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित थे।
कलेक्टर ने 17 परियोजना में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
तथा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का अपार और आभा प्क् निरंतर बनाए जाने के लिए कहा है।
उन्होंने सभी बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए सभी परियोजना अधिकारियों को नोडल बनाया गया है सभी 0 से 6 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से और निरूशुल्क बनाया जाना सुनिश्चित करेंगे और आंगनबाड़ी के सुविधाओं से सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कहा है।
उन्होंने शेष बचे हुए महिलाओं का महतारी वंदन योजना के तहत ई केवाईसी करवाने के निर्देश सेक्टर सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारियों को दिए ।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सरगुजा संभाग के चार जिलों में पहली बार 930 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का प्रशिक्षण सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर दिया गया जोरय प्रशिक्षण के बाद प्रमाण-पत्र एवं हाइजीन किट का वितरण
अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/ स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA),छत्तीसगढ़…
Read more








