Ro no D15139/23

कलेक्टर ने नीट-2026 परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजनांदगांव 03 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट-2026 परीक्षा के दौरान जिले में परीक्षा व्यवस्था की सुचारूता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में पहुंचकर परीक्षा की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने केंद्रों में स्थापित सीसीटीवी सिस्टम की लाइव फुटेज देखी तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सामग्री एवं मेडिकल सपोर्ट की भी जांच की और आवश्यकता पडऩे पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने केन्द्र प्रभारियों से परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, फ्रिस्किंग एवं दस्तावेज सत्यापन की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल एवं पर्यवेक्षकों से भी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा सभी एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं नियंत्रित वातावरण में संचालित हो रही है तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

     जशपुरनगर 04 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    तुमला-मेंडर-ओडिशा सीमा सड़क निर्माण के लिए 27.73 करोड़ की स्वीकृति, वर्षा बाद शुरू होगा कार्य लोक निर्माण विभाग ने दी तथ्यात्मक जानकारी

     जशपुरनगर 04 अगस्त 2026/ तुमला से भेलवा तक सड़क की स्थिति को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में लोक निर्माण विभाग, संभाग पत्थलगांव ने तथ्यात्मक जानकारी जारी की है। विभाग ने…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस