Ro no D15139/23

धान खरीदी में अनियमितताओं पर कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई

धान खरीदी केंद्र उतरदा एवं कुल्हरिया के समिति प्रबंधक एवं उपार्जन केंद्र प्रभारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

कोरबा 23 जनवरी 2025/खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के 65 धान खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी केन्द्रों के सतत निरीक्षण एवं निगरानी के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में जिला स्तरीय निरीक्षण दलों  के द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। हाल ही में धान खरीदी केन्द्र उतरदा (विकासखंड पाली) और कुल्हरिया (विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा) के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं।

धान खरीदी केंद्र उतरदा में कुल 3684.00 क्विंटल धान (9210 बोरे) सत्यापन में कम पाया गया। 581 नए जूट बारदाने कम और 1195 पुराने बारदाने अधिक मिले। धान के सुरक्षित रखरखाव के लिए डनेज की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। धान खरीदी केंद्र कुल्हरिया में 806.80 क्विंटल धान (2017 बोरे) कम पाया गया। इसके साथ ही कुल 8 धान स्टेक में से केवल 3 में ही सिंगल लेयर डनेज की व्यवस्था थी। इन गंभीर अनियमितताओं को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने दोनों केंद्रों के नोडल अधिकारियों और सहकारिता विस्तार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही समिति प्रबंधकों और उपार्जन केंद्र प्रभारियों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं कोरबा को दिए  हैं। गौरतलब है कि कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान