Ro no D15139/23

कलेक्टर ने कल्याण आश्रम के निर्माणधीन चिकित्साल का अवलोकन किया

सीएसआर फंड से 35 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से अत्याधुनिक अस्पताल बन रहा है जशपुर में

जशपुरनगर 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
कार्य एजेंसी गृह निर्माण मंडल को बनाया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियो को निर्देश दिए है और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत माह 7 अप्रैल 25 को अस्पताल का भूमि पूजन किए थे।
एन टी पी सी लारा के द्वारा सी एस आर फंड से चिकित्सालय के निर्माण के लिए 35 करोड़ 53 लाख रुपए दिया गया है।स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का निर्माण मानव समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अस्पताल के बन जाने से जशपुर और इसके आसपास के ग्रामीण अंचल के रहवासियों को लाभ मिलेगा।
इस बार के बजट में  जशपुर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज, शासकीय नर्सिंग कॉलेज और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना के लिए राशि का प्रावधान किया है।
अत्याधुनिक सुविधा युक्त होगा स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय’
कलेक्टर के समीप बनने वाले स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम में चिकित्सालय अत्याधुनिक सुविधा युक्त होगा। 100 बिस्तरा के हॉस्पिटल में 15 ओपीडी, 4 आईसीयू, 4 ओटी, फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी लैब, सीटी स्कैन की सुविधा, डायलिसिस, एक्स रे, इमरजेंसी वार्ड, एमआरआई, ईसीजी सहित अन्य सुविधा उपलब्ध रहेगी
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत,गृह निर्माण मंडल के कार्यपालन अभियंता श्री प्रफुल्ल,नगर पालिका अधिकारी जशपुर श्री योगेश्वर उपाध्याय, गृह निर्माण मंडल के उप अभियंता श्री आशीष रात्रे और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान