Ro no D15139/23

कलेक्टर व्यास ने सेवानिवृत्त हुए नायब तहसीलदार सदाशिव मिश्रा को दी सम्मानपूर्वक विदाई प्रशासनिक सेवा में अनुशासन और निष्ठा के लिए याद किए जाएंगे श्री मिश्रा

जिले  में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ रहे  सदाशिव मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक आत्मीय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टर  रोहित व्यास सहित राजस्व अमले एवं कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने  मिश्रा को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घ सेवाकाल के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि नायब तहसीलदार सदाशिव मिश्रा ने अपने सेवाकाल के दौरान राजस्व प्रशासन में अनुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में  मिश्रा की कार्यशैली सदैव जनहित और नियमबद्धता पर आधारित रही, जिससे आम नागरिकों को त्वरित और न्यायपूर्ण सेवा मिली।
विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने  मिश्रा के व्यवहार, समय पालन और सहयोगी स्वभाव को स्मरण करते हुए कहा कि वे न केवल एक कुशल प्रशासक रहे, बल्कि अपने सहकर्मियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाते रहे। राजस्व मामलों के निराकरण में उनकी सूझबूझ और अनुभव से कार्यालय को निरंतर लाभ मिलता रहा।
सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार  सदाशिव मिश्रा ने अपने उद्बोधन में सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह रहा है, जहाँ सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!