Ro no D15139/23

पीएम आवास योजनांन्तर्गत गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- कलेक्टर

कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की

जशपुरनगर 05 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में सभी जनपद पंचायतों के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुछ क्षेत्रों में पीएम आवास के संबंध में आ रही  शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सभी की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विकासखंडों में अधिकारियों को जियो टैगिंग एवं अन्य जानकारियों की जांच कर योजना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीण सचिवालयों में सभी नोडल अधिकारियों द्वारा किये गए निरीक्षणों की जानकारी लेते हुए सचिवालयों के संबंध में प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय में निराकरण कराने को निर्देशित किया। पीएम जनमन योजना के अंतर्गत आवास निर्माण का जायजा लेते हुए अक्टूबर तक निर्माण कार्यों को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत समूह गठन, एमआईएस, आरएफ, क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा लिंकेज की स्थिति का जायजा लेते हुए मुद्रा लिंकेज एवं क्रेडिट लिंकेज में आवेदनों की स्वीकृति में आ रही समस्याओं का बैंक मैनेजरों के साथ मिलकर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के द्वारा भुगतान की स्थिति का जायज़ा लेते हुए अधिक से अधिक प्रचार कर लोगों को इसकी जानकारी प्रदान करने एवं भुगतान की संख्या में वृद्धि कर नियमित संचालन के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालयों एवं सेग्रिगेशन शेड के निर्माण कार्यों की स्थिति का जायज़ा लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम स्तर पर घरेलू कचरे के डोर टू डोर कलेक्शन को प्रारम्भ कराने के लिए स्वसहायता समूहों की स्वच्छाग्रही दीदियों को प्रशिक्षण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत कार्यों में समय पर भुगतान एवं सोशल ऑडिट की भी जानकारी ली। उन्होंने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के जारी करने हेतु चलाये जा रहे अभियान की भी समीक्षा की। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ सहित पंचायतों में संचालित विभिन्न योजना के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान