Ro no D15139/23

कलेक्टर की स्कूल शिक्षा की समीक्षा परीक्षा तैयारी, स्कूल व्यवस्थाओं और कमजोर प्रदर्शन वाले संस्थानों पर निगरानी के निर्देश

कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा ने स्कूल शिक्षा की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा तैयारियों से लेकर स्कूलों की व्यवस्थाओंकी विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने त्रैमासिक एवं अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएससी को निर्देशित किया कि वे स्कूलों में जाकर कम से कम 5 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का अनिवार्य रूप से परीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए भी पेपर जांच की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर   मिश्रा ने बोर्ड परीक्षाओं में कमजोर परिणाम देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए बीईओ को फील्ड में जाकर स्कूलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों के प्राचार्यों को कार्यालय में अटैच किया जाए।
बैठक में लगातार  अनुपस्थित अधिकारियों एवं प्राचार्यों पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की तथा उनकी शिकायत उच्च स्तर पर भेजने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। सभी विकासखंडों के 10 सर्वश्रेष्ठ एवं 10 कमजोर स्कूलों की समीक्षा कर सुधारात्मक योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने उत्कृष्ट बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश के दौरान अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने और कमजोर विद्यार्थियों को परीक्षा-उन्मुख तैयारी कराने पर जोर दिया। पीएम श्री स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं, प्रगतिरत निर्माण तथा लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने और लंबित कार्यों की तुरंत शुरुआत सुनिश्चित करने को कहा।
हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब (ATL) के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नवाचार की दिशा में प्रेरित करने के निर्देश दिए। कंप्यूटर लैब की अव्यवस्थित स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने की बात कही।
कलेक्टर   मिश्रा ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विषय-आधारित छोटे वीडियो तैयार कर उपलब्ध कराने तथा पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों का लिंक साझा करने के निर्देश दिए। साथ ही अर्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए मॉडल आंसर तैयार करने को कहा।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी  अभय जायसवाल, डीएमसी   तिवारी,   देवेश सूर्यवंशी सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सीएससी और स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत