Ro no D15139/23

जनदर्शन में कलेक्टर की संवेदनशील पहल: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बच्ची को उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सामग्री

कोरबा, 22 जून 2026/कलेक्टर जनदर्शन में आज पुरानी बस्ती, रानी रोड निवासी  सुप्रिया मतवानी ने कलेक्टर   कुणाल दुदावत के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी पुत्री के लिए स्कूल ड्रेस, कॉपी-पुस्तक एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री खरीद पाने में असमर्थता व्यक्त की।
सुप्रिया ने बताया कि उनकी पुत्री इस शैक्षणिक सत्र में इम्प्रेसिव मॉन्टेसरी प्ले स्कूल, पुरानी बस्ती में केजी-1 कक्षा में अध्ययन करेगी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण वे बच्ची के लिए गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में कठिनाई महसूस कर रही थीं। उन्होंने प्रशासन से सहयोग की मांग की।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा श्रीमती सुप्रिया की बच्ची के लिए स्कूल गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां, स्कूल बैग तथा जूते सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
प्रशासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल से श्रीमती सुप्रिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। यह पहल शासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता एवं राहत प्राप्त हो सके।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को धमतरी में होगा आयोजन

    मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतिभाओं और खेलप्रेमियों का होगा सम्मान धमतरी, 27 अगस्त 2026/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक