Ro no D15139/23

औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं – कलेक्टर

– कलेक्टर ने उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने के दिए निर्देश

 

*- हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को किया प्रेरित*

 

*- सीएसआर के माध्यम से स्थानीय समुदायों के हित में कार्य करने कहा*

 

राजनांदगांव 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उद्योगों में हरित ऊर्जा के उपयोग के लिए जिले की विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। कलेक्टर ने उद्योगों के प्रतिनिधियों से उनके संस्थानों की वर्तमान विद्युत खपत एवं ऊर्जा आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने उद्योगों के प्रतिनिधियों को हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी उद्योगों से अपने संस्थानों में सौर ऊर्जा (सोलर) के माध्यम से विद्युत उत्पादन को प्राथमिकता देने कहा। उन्होंने कहा कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उद्योगों को अधिकतम बिजली का स्थानीय स्तर पर स्वयं उत्पादन करना चाहिए। इससे ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी तथा उद्योगों की संचालन लागत भी कम होगी। कलेक्टर ने कहा कि सोलर संयंत्र स्थापना में यदि किसी प्रकार की तकनीकी, प्रशासनिक अथवा अन्य समस्या आती है तो उद्योग प्रबंधन जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रक्रिया को सरल बनाने एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर स्थापना की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने उद्योगों से कहा कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दें जिनका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिले। उन्होंने कहा कि उद्योगों के सबसे बड़े हितधारक आसपास के ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक हैं। यदि उद्योग स्थानीय समुदाय के हितों को अपनी विकास दृष्टि से जोड़ेंगे तो उद्योग और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने उद्योगों से अपने परिसरों, कर्मचारियों के आवासीय परिसरों एवं अन्य उपलब्ध भवनों में रूफटॉप सोलर स्थापित करने तथा वर्चुअल नेट मीटरिंग जैसी व्यवस्थाओं का भी उपयोग करने की सलाह दी। जिन उद्योगों ने सोलर संयंत्र स्थापित कर लिए हैं, वे अन्य उद्योगों को हरित ऊर्जा के लिए प्रोत्साहित करने कहा।

बैठक में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने अपने संस्थानों में सोलर परियोजनाओं एवं ऊर्जा उत्पादन की वर्तमान स्थिति तथा भावी योजनाओं की जानकारी दी। कई उद्योगों ने सोलर क्षमता विस्तार, रूफटॉप सोलर स्थापना तथा अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं पर कार्य किए जाने की जानकारी दी। कुछ उद्योगों ने प्रस्ताव तैयार होने एवं सर्वेक्षण पूर्ण होने की जानकारी देते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ करने की बात कही। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, सहायक श्रमायुक्त श्री समीर मिश्रा सहित जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल