Ro no D15139/23

परीक्षा संचालन के लिए पीएससी द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं सुरक्षा का करें पालन – कलेक्टर

– परीक्षा हॉल में अनुशासन और समय-सीमा का ध्यान रखने के दिए निर्देश
– राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 रविवार 9 फरवरी को
राजनांदगांव 08 फरवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 9 फरवरी को आयोजित राज्य प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तैयारी के संबंध में नियुक्त केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक ली। इस अवसर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए जिला मुख्यालय में 16 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें 6 हजार 346 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य प्रारंभिक परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन के नियुक्त सभी अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने परीक्षा संचालन के लिए निर्धारित प्रोटोकाल एवं सुरक्षा का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यवेक्षकों से कहा कि निर्धारित समय के पहले ही परीक्षा केन्द्र पहुंचे, जिससे दस्तावेजों का मिलान एवं आवश्यक कार्रवाई सही तरीके से हो सके। परीक्षा हॉल में अनुशासन और समय-सीमा का ध्यान रखना चाहिए। परीक्षा संचालन के पहले ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। जिससे परीक्षा दिवस किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। उन्होंने नोडल अधिकारी श्री अमीय श्रीवास्तव को परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र एवं मूल पहचान पत्र की जांच करने तथा उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के लिए परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर अनिवार्य रूप से एक जिम्मेदार अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को एक दिन पहले परीक्षा केन्द्र का अवलोकन करने तथा वीक्षकों की बैठक लेकर परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करने कहा गया।

  • Related Posts

    संभागायुक्त ने एसडीएम कार्यालय डोंगरगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण

    *- कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की* *- कार्यकुशलता व समयबद्ध निराकरण करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 25 मार्च 2026। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज अनुविभागीय…

    Read more

    कक्षा 12वीं हिन्दी विषय की परीक्षा निरस्त, पुन: परीक्षा 10 अप्रैल को

    राजनांदगांव 25 मार्च 2026। छत्तीससगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित कक्षा 12वीं हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। मंडल के निर्देशानुसार हायर…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार