Ro no D15139/23

हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदनों पर तीव्र गति से करें कार्रवाई- कलेक्टर

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 29 मार्च 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत दिए जाने वाली ऋण सहायता की स्वीकृति के समय को कम करने को कहा। इसके लिए उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों पर अच्छी तरह से गौर करने के साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर उनका तीव्र निराकरण करना आवश्यक है। इसके साथ ही यदि कोई आवेदन अस्वीकृत होने की स्थिति में होता है तो ऐसे में उसके साथ आवेदक को अस्वीकृति के उचित कारण से भी अवगत कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने क्रेडिट और जमा अनुपात को संतुलित करते हुए अधिक से अधिक हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिहान समूहों के बैंक लिंकेज को तीव्रता से करने के साथ मुद्रा योजनांतर्गत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए 1 सप्ताह के भीतर बैंक मेला जैसे आयोजन कर हितग्राहियों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के लिए हर सप्ताह आरएईओ स्तर आवेदनों की स्थिति का निरीक्षण करने को कहा एवं 10 दिवस के भीतर आवेदनों पर यदि कार्रवाई नहीं होती है तो संबंधित आरएईओ पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वनिधी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बिहान योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को सहायता करने को सामाजिक सेवा के तौर पर लेते हुए उत्साह पूर्वक उनकी उन्नति के लिए कार्य करें। बैंकों द्वारा चलाये जा रहे आरसेटी कार्यक्रम के तहत उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न विधाओं के तहत दिए जा रहे प्रशिक्षण कोर्स में बांस की कलाकृति निर्माण, उद्यानिकी, पर्यटन प्रबंधन, सेवा का प्रशिक्षण देने को कहा। इस अवसर पर बैंकों के द्वारा प्रस्तावित 05 नवीन बैंक शाखाओं के स्थल पर चर्चा करते हुए समिति द्वारा उसका अनुमोदन किया। जिसके लिए 30 दिनों के भीतर सर्वे का कार्य किया जाएगा। बैंक के अधिकारियों द्वारा साइबर फ्राड से लोगों को बचाने के लिए बैंकों को जागरूकता अभियान चलाने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, आरबीआई एजीएम दीपेश तिवारी, लीड बैंक मैनेजर वाल्टर बेंगरा, आरसेटी डायरेक्टर अरुण अविनाश मिंज सहित बैंकों के मैनेजर तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान