Ro no D15139/23

सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कर्नल राजेश बेंदा ने प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया

अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल राजेश बेंदा ने सोमवार को सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में शिक्षा, अनुशासन एवं समग्र विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने का विश्वास व्यक्त किया। कर्नल राजेश बेंदा ने पंजाब आगरा, लेह-लद्दाख, असम, थेगू, कोलकाता, दीमापुर सहित अनेक महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2008 में दक्षिण-पश्चिमी कमान, 2017 में पूर्वी कमान तथा 2022 में उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। भारतीय सेना में आने से पूर्व वे एक व्याख्याता के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों में आईआईटी मद्रास से एमबीए (वित्त), मनोविज्ञान में एमए तथा चीनी भाषा में दक्षता शामिल है। शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में भी उनका अनुभव उल्लेखनीय है। वे राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर में प्रशासनिक अधिकारी तथा सैनिक स्कूल रीवा में प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

  • Related Posts

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना