Ro no D15139/23

25वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रायगढ़ में हुआ रंगारंग शुभारंभ

रायपुऱ, 5 अक्टूबर 2025/ रायगढ़ स्टेडियम में आज खेल भावना, अनुशासन और एकता के संदेश के साथ 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की आराधना कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

इस राज्य स्तरीय आयोजन में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग से चयनित 632 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, सॉफ्टबॉल, खो-खो और क्रिकेट शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन रायगढ़ एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

सांसद श्री सिंह ने कहा कि खेल केवल जीतने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन और प्रेरणा पाने का माध्यम हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वस्थ और सक्रिय युवा ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का अवसर दिया जाएगा। नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और एकता का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आग्रह किया।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी. राव ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी विभागों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। उद्घाटन समारोह में आकर्षक मार्चपास्ट और लोकनृत्य की प्रस्तुतियाँ हुईं।

पहले दिन के मुकाबलों में सॉफ्टबॉल बालक वर्ग में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर विजेता रहे। क्रिकेट बालिका वर्ग में रायपुर ने दुर्ग को 117 रनों से, जबकि सरगुजा ने बस्तर को 82 रनों से हराया। वॉलीबॉल वर्ग में बिलासपुर और बस्तर की टीमों ने जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता 8 अक्टूबर तक चलेगी, जिसके लिए खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!