Ro no D15139/23

मौसमी बीमारियों एवं महामारी से निपटने कॉम्बेट टीम का किया गया है गठन

स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की अपील की

जशपुरनगर 04 जुलाई 2025/ बरसात का मौसम प्रारम्भ होते ही मौसमी बीमारियों एवं महामारी का खतरा बढ़ जाता है। इस खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिले में व्यापक तैयारी की गई है। इसके तहत जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में काम्बेक्ट टीम का गठन किया गया है। इन टीमों के दल प्रभारी संबंधित स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारी अधिकारी बनाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने बताया कि इन बीमारियो से बचाव हेतु असुरक्षित जलस्त्रोत कुआ, ढोढ़ी, तालाब, नदी, नाला आदि का पानी पीने से बचें, पीने के पानी को हमेशा उबालकर ही उपयोग करें ,जलस्त्रोतों का नियमित रूप से शुद्धीकरण कराएं, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें और जमीन पर न सोये, बासी खाना, सड़े गले भोज्य पदार्थों का सेवन ना करें ,खेतों पर काम पर जाते समय घर से स्वच्छ पानी लेकर जायें, अपने घरों के आसपार पानी जमा न होने दें और बाहर का खाना खाने से परहेज करें। इसके साथ ही सीएमएचओ ने लोगों से अपील की है  यदि कोई भी ग्राम, पारा या मोहल्ला में किसी भी प्रकार की बीमारी फैलने के लक्षण दिखें तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में दें, जिससे समय रहते बीमारियों को रोका जा सके।
बीमारियों से निपटने स्वास्थ्य अमला की पूरी है तैयारी
सीएमएचओ ने बताया कि महामारी की परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्व वर्षों में अनुभवों के आधार पर महामारी संभावित ग्रामों एवं पहुंच विहीन ग्रामों की पहचान किया गया है। जिला में कुल 44 महामारी संभावित ग्राम एवं 24 पहुंचविहीन ग्राम है। बीमारियों से बचाव हेतु विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिये गये है। जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के कुल 71 बसाहट हैं, जिसमें 1244 परिवार निवासरत है, जिनकी  जनसंख्या 5311 है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जल जनित बीमारियों के रोकथाम हेतु 20375 कुंआ, 16870 हैण्डपम्प, 119 नलजल एवं 183 ढोढ़ी की पहचान की गई है, इन जलस्त्रोतों की नियमित जलशुद्धीकरण करने हेतु निर्देश भी दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की बीमारियों के बढ़ने से रोकने के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में पर्याप्त दवाइयों का भण्डारण सुनिश्चित करने एवं जिले के 3633 मितानिनों और 1662 डिपोहोल्डर के पास भी पर्याप्त दवाइयों का भण्डारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त न्यायालय में आयोजित किया गया

     जशपुरनगर 14 मार्च 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार / राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन से पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं तालुका के न्यायालय…

    Read more

    लालमती ने मजबूत इरादों के साथ बनाई अपनी खुद की पहचान शटरिंग प्लेट के कार्य का कर रही बेहतर संचालन निजी भवनों, प्रधानमंत्री आवास भवनों के छतों की ढलाई करने के लिए शटरिंग प्लेट उपलब्ध कराती है

     जशपुरनगर 14 मार्च 2026/ जशपुर जिले के गम्हरिया ग्राम की श्रीमती लालमती आज ग्रामीण क्षेत्र की उन प्रेरणादायी महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने मजबूत इरादों और शासन की योजनाओं…

    Read more

    NATIONAL

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया