Ro no D15139/23

‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अंबेडकरनगर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने संभल और बरेली में दंगे को लेकर सपा पर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि संभल में सपा के एक गुंडे ने दंगा कराया, जिसे सरकार घुटनों पर लाकर नाक रगड़वा रही है. उन्होंने बरेली के एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि वह दंगे कराता था और एक बार प्रशासन उसके आगे सहम गया था. मैंने कहा कि जरा रुक जाओ, उसको आने दो, फिर बताते हैं. आज वह गुंडा जेल में कष्ट उठा रहा है. कह रहा है कि छोड़ दो, गलती हो गई. अब ऐसा नहीं होगा. आज जब कोई धमकी देता है कि दंगा करवा देंगे तो मैं कहता हूं- आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है… सीएम योगी आदित्यनाथ का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

यूपी में अब नो कर्फ्यू, नो दंगा का माहौल

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में दंगा कराने की धमकी देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उत्तर प्रदेश में अब “नो कर्फ्यू, नो दंगा” का माहौल है. उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों में दंगाइयों को संरक्षण और सम्मान मिलता था, जबकि मौजूदा सरकार में कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. सीएम योगी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

सीमए योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

सीएम योगी आदित्यनाथ के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह बरेली में दंगा कराने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए सख्त कार्रवाई की बात कहते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले दंगा करने वालों को मुख्यमंत्री आवास बुलाकर सम्मानित किया जाता था, जबकि अब धमकी देने वालों को कानून का सामना करना पड़ता है.

  • Related Posts

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    UP News: बालीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे. दोनों कलाकारों ने शहर में फिल्म का प्रचार किया और…

    Read more

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें सीएम योगी कहते सुनाई दे रहे हैं, “जो कुर्सी कल जानी है, वह आज…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta