Ro no D15139/23

वाणिज्य उद्योग मंत्री देवांगन 18 मई को कोरबा में 1.20 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर, 17 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के वाणिज्य उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन रविवार 18 मई को अपरान्ह 5.30 बजे कोरबा में 1.20 करोड़ रूपए से अधिक निर्माण कार्याे के लोकार्पण एवं का भूमिपूजन करेंगे।

मंत्री श्री देवांगन दोपहर 12.15 बजे नगर निगम प्रशासन द्वारा आयाजित ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात 3.20 बजे आशीर्वाद प्वाइंट टी.पी नगर में वीरांगना रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वी जयंती 31 मई को मनाने के संबंध में कार्यशाला कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा के अनुसार मंत्री श्री देवांगन शाम 5.30 बजे नगर निगम कोरबा के कटहल गार्डन एम.पी नगर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 में कटहल गार्डन एम.पी नगर से मेन रोड तक एण्ड टू एण्ड पेविंग कार्य स्वीकृत राशि 21 लाख रूपए एवं 55 लाख रूपए के साैंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे।

दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री देवांगन शाम 6.20 बजे चंद्रा समाज सामुदायिक भवन पोड़ीबहार में विभिन्न निर्माण कार्यो के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें वार्ड क्रमांक 31 के निर्मला स्कूल के पास वेडिंग जोन का निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 19.65 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 22 में चंद्रा समाज के भवन के पास निर्मित सामुदायिक भवन के ऊपर हॉल निर्माण के 25 लाख रूपए शामिल है।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में सुरभि पांडेय को मिला डॉक्टरेट उपाधि

    रायपुर, दिनांक 26 जुलाई 2026/ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में कु. सुरभि पांडेय को डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. भास्कर चौरसिया…

    Read more

    प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल

    *’कैच द रेन’ अभियान में नगर निगम के नवाचारों की प्रधानमंत्री ने की सराहना*   रायपुर 26 जुलाई 2026/ जल संरक्षण के क्षेत्र में कोरबा जिले के नवाचारों और जनभागीदारी…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार