Ro no D15139/23

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने अवैध धान के आवक रोकने के लिए स्थापित अंतरराज्यीय जांच चौकी धनपूंजी का किया आकस्मिक निरीक्षण

जांच चौकी में ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने दिए निर्देश
धान खरीदी केन्द्र नगरनार में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

   कमिश्नर बस्तर   डोमन सिंह ने मंगलवार को बस्तर जिले के धनपूंजी में अवैध धान के आवक को रोकने स्थापित अंतरराज्यीय जांच चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया और सीमावर्ती ओडीसा राज्य से अवैध धान के आवक एवं परिवहन के नियंत्रण हेतु सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने धान खरीदी केन्द्र नगरनार का जायजा लिया और धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने कहा।

कमिश्नर ने धनपूंजी में स्थापित अंतरराज्यीय जांच चौकी में रोस्टर अनुसार ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों की ड्यूटी के बारे में जानकारी ली और सजगता के साथ नियमित तौर पर अवैध धान के परिवहन पर निगरानी रखे जाने निर्देशित किया कि मालवाहक वाहनों तथा अन्य वाहनों की भी बारीकी से जांच किया जाए। विशेष रूप से रात्रि में वाहनों की सघन जांच कर अवैध धान के आवक को रोकने के लिए प्रभावी पहल करें। इसके साथ ही अलसुबह भी वाहनों की सघन जांच किया जाए। उन्होंने जांच चौकी में ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर सम्बंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने धान खरीदी केन्द्र नगरनार में किसानों को टोकन की उपलब्धता, धान तौल हेतु इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, बारदाने की उपलब्धता, पेयजल की व्यवस्था इत्यादि के बारे में पूछा और किसानों को धान खरीदी के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की सहूलियत के लिए उनके विश्राम करने के लिए छायादार स्थल सहित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने कहा। इस दौरान अवगत कराया गया कि नगरनार धान खरीदी केंद्र में कुल 371 पंजीकृत किसान हैं और वर्तमान में 20 हजार नए बारदाने एवं 15 हजार पुराने बारदाने उपलब्ध है। इस खरीदी केन्द्र में सात किसानों ने 26 नवम्बर को करीब 370 क्विंटल धान विक्रय करने के लिए टोकन कटवाया है। ज्ञात हो कि शासन की समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत जिले में अब तक 58 धान खरीदी केन्द्रों द्वारा 27 हजार 622 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार