Ro no D15139/23

कमिश्नर डोमन सिंह ने बस्तर ब्लॉक के सेजेस घाटलोहंगा एवं बस्तर का किया आकस्मिक निरीक्षण

शिक्षकों को पढ़ाई पर ध्यान देने दिए निर्देश और बच्चों को कामर्स पढ़ाकर किया उत्साहवर्धन

जगदलपुर 10 मार्च 2025/ कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने सोमवार को बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर अंतर्गत घाट लोहंगा एवं बस्तर के स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं बेहतर नतीजे लाने के लिए कक्षा नवमी से ही बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किए जाने कहा। इस दिशा में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही निर्धारित पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से अध्यापन किए जाने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने अपने भ्रमण के दौरान स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल बस्तर में लाइब्रेरी एवं प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। साथ ही कक्षा पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वामी आत्मानन्द हिन्दी माध्यम स्कूल बस्तर में कक्षा 11 वीं वाणिज्य के बच्चों की पढ़ाई के स्तर को परखने के लिए कामर्स के जनक और मूल्य ह्रास के बारे में पूछा, साथ ही लेखाशास्त्र के पाठ्यक्रम के सम्बंध में बच्चों से सवाल किए। बच्चों ने भी इन सवालों का जवाब दिया तो कमिश्नर ने बच्चों को पूरी लगन एवं मेहनत से पढ़ाई करने की समझाईश देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सम्बन्धित स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    एनआरएलएम की मदद से पेड़ना महिला समूह ने संवारी आत्मनिर्भरता की राह

    कैंटीन संचालन से बढ़ी आमदनी, हर माह 35 से 40 हजार रुपए की आय अर्जित कर रहीं समूह की महिलाएं रक्षाबंधन के पूर्व महतारी वंदन योजना की सहायता राशि देने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें