Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री की घोषणाओं का जिला स्तर पर सकारात्मक एवं त्वरित निराकरण की करें पहल – कमिश्नर डोमन सिंह

कमिश्नर ने संभाग स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

जगदलपुर 19 जून 2025/ कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री की घोषणाओं का  जिला स्तर पर सकारात्मक एवं त्वरित निराकरण की पहल करें और शासन स्तर से निराकरण होने वाले घोषणा के लिए आवश्यक पत्राचार किया जाए। इसके अलावा सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण के संबंध में पक्षकार या आवेदनकर्ता  को भी सूचित करें। उन्होंने संभाग के सभी जिलों के अपर कलेक्टर को निर्देशित करते हुए कहा कि मसाहती सर्वे हेतु अधिसूचित ग्रामों के सर्वेक्षण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। साथ ही भू-अर्जन  के लंबित प्रकरणों की जांच करवाकर निराकरण की कार्यवाही करें और भू-अर्जन का रिकार्ड दुरुस्त होने के उपरांत ही मुआवजा राशि का वितरण करवाएँ। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा एफआरए में नामांतरण, बंटवारा में काम नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव दें । गुरुवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित कमिश्नर श्री सिंह  सभी जिलों के अपर कलेक्टर सहित संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लिया ।
कमिश्नर ने बैठक में संभाग के सभी जिलों में सुशासन तिहार के आवेदनों का निराकरण की स्थिति, आत्मसमर्पित नक्सलियों के कौशल विकास और उनके लिए स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की प्रगति का संज्ञान लिया । इसके अलावा लखपति महिला पहल अंतर्गत प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, पंचायत सचिव के स्वीकृत, भरे-रिक्त पदों की स्थिति, जाति- निवास व आय प्रमाण पत्र की स्थिति, निःशुल्क सरस्वती सायकल, मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था, वन अधिकार मान्यता पत्रों के नामांतरण, वनाधिकार पट्टा को अभिलेख कक्ष में जमा करने तथा वन विभाग अंतर्गत जारी एफआरए में नामांतरण, बंटवारा की समीक्षा किए । इस दौरान कमिश्नर ने जहां आयुष्मान कार्ड कम बने स्थानों में सीएमएचओ और ब्लॉक के अधिकारी शिविर आयोजित कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। निक्षय मित्र के लिए जिले के सभी कार्यालयों और जनपद पंचायतों को जोड़ने की बात कही। उन्होंने हाट बाजार क्लीनिक में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए और ग्रामीण क्षेत्र में इंटरशिप कर रहे चिकित्सकों की नियमित चिकित्सालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा। कमिश्नर ने कहा कि हर पंचायत, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को मिलकर स्कूल में शाला प्रवेश के दौरान न्योता भोज करवाने की पहल करवाएं।
इसके अलावा महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, खाद बीज की उपलब्धता व वितरण की व्यवस्था, पशु चिकित्सा की मोबाइल यूनिट की व्यवस्था, भवन विहीन उचित मूल्य की दुकानों की स्थिति, सामाजिक सुरक्षा योजनान्तर्गत पेंशन, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान करने की व्यवस्था, हर घर जल प्रमाणित ग्रामों की स्थिति, जल जीवन मिशन, क्रेडा विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन, वन भूमि व्यपवर्तन की स्थिति, सामान्य सिंचाई पंप की विद्युतीकरण, मुख्यमन्त्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना हेतु जमीन आवंटन, आँगनबाड़ी केन्द्रों-स्वास्थ्य केन्द्रों और स्कूल केन्द्रों का विद्युतीकरण करने, अधोसंरचना विकास हेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चाकर  आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को माह में एक दिन कार्यालय की साफ-सफाई करवाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर आरती वाशनिक, गीता रायस्त, बी एस सिदार सहित सभी जिलों के अपर कलेक्टर, सभी विभाग के संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!