Ro no D15139/23

कमिश्नर  डोमन सिंह ने ली संभाग स्तरीय अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक माओवाद मुक्त अंदरूनी क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लोक सेवाओं की सुलभता पर दिया जोर


जगदलपुर, 21 मई 2026/ 
कमिश्नर बस्तर संभाग  डोमन सिंह ने गुरुवार को संभाग स्तरीय अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माओवाद मुक्त हो चुके अंदरूनी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामीणों को सभी लोक सेवाएं सरल और आसानी के साथ उपलब्ध कराई जाएं।

कमिश्नर श्री सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए अधिकारी मैदानी स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग करें और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली तथा आजीविका से जुड़ी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में हाल के वर्षों में विकास कार्यों की पहुंच बढ़ी है, वहां शासन के प्रति विश्वास मजबूत करने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना आवश्यक है।

उन्होंने बैठक में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पटेल एवं कोटवार के रिक्त पदों को अभियान चलाकर शीघ्र भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इन पदों का प्रतिपूरण आवश्यक है, जिससे ग्रामीणों को समय पर राजस्व एवं अन्य शासकीय सेवाएं मिल सकें। उन्होंने ग्राम पंचायतों में अविवादित नामांतरण-बंटवारा के प्रकरणों का निराकरण करने सहित भू-स्वामियों को खसरा बी-वन नकल प्रदाय, किसान किताब एवं व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टे की सत्यापित प्रति वितरण, वनाधिकार पट्टे की फौती-नामांतरण के लिए विशेष रूप से पहल किए जाने के निर्देश दिए ।

कमिश्नर ने सुशासन तिहार सहित बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार शिविरों का सफल आयोजन कर आम जनता के मांगो एवं शिकायतों का समुचित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इन शिविरों के माध्यम से अंदरूनी इलाकों के किसानों को खाद-बीज एवं अन्य आदान सामग्री का वितरण करने के साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय, फसल प्रदर्शन कार्यक्रम से लाभान्वित करने, सब्जी बीज मिनिकिट प्रदाय एवं उद्यानिकी पौधों की उपलब्धता, मत्स्यपालन के लिए केसीसी प्रदाय एवं अन्य सहायता उपलब्ध करवाने, बैकयार्ड कुक्कुटपालन योजनांतर्गत चूजे प्रदाय, सूकरत्रयी योजनान्तर्गत नर सूकर एवं नर बकरा वितरण आदि को प्राथमिकता देने कहा। साथ ही अंदरूनी बसाहटों में जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने, सभी हैंडपंप और नल जल योजनाओं को चालू रखने के निर्देश दिए। वहीं विद्युत कनेक्शन प्रदाय सहित नवीन ट्रांसफार्मर स्थापना को प्राथमिकता देने कहा।

कमिश्नर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने और मोतियाबिंद पीड़ितों की जांच एवं आपरेशन के लिए ग्राम पंचायतवार सर्वे सूची तैयार कर लाभान्वित किए जाने कहा। साथ ही शैक्षणिक सत्र शुरुआत होने के साथ ही स्कूली बच्चों को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जनगणना ,चिन्हित सुरक्षा कैम्पों को शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा के रूप में विकसित करने, अंदरूनी बसाहटों को बारहमासी ग्रामीण सड़कों से जोड़ने तथा इन क्षेत्रों में आवागमन सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का संचालन करने सहित अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों को प्राथमिकता देने संबंधी विस्तृत समीक्षा की गई। वहीं सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निराकृत किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में डिप्टी कमिश्नर श्री बीएस सिदार एवं गीता रायस्त सहित विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारियों के अलावा नोडल अधिकारी मौजूद थे। वहीं अन्य जिलों के जिला अधिकारी वर्चुअल तौर पर जुड़े रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!