Ro no D15139/23

बस्तर ओलंपिक 2025- संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों की कमिश्नर ने की समीक्षा

आईजी ने सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने दिए निर्देश


बस्तर ओलंपिक 2025 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बुधवार को कमिश्नर   डोमन सिंह ने की। कमिश्नर   सिंह ने कहा कि बस्तर ओलंपिक बस्तर अंचल की संस्कृति, खेल प्रतिभा और सामुदायिक सहभागिता का महत्वपूर्ण मंच है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने आयोजन स्थल, प्रतिभागियों की आवासीय तथा परिवहन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं, तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।  इस दौरान आईजी   सुंदरराज पी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आयोजन से सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं ताकि प्रतिभागियों एवं दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने नुवा बाट के प्रतिभागियों के लिए आवश्यक व्यवस्था, मेडिकल टीम की उपलब्धता, अन्य जिलों से आने वाले खिलाड़ियों की समपूर्ण व्यवस्था, पेयजल जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।
कलेक्टर   हरिस एस ने आयोजन के संबंध तीनों मैदानों की आवश्यक व्यवस्था समय पर पूरी करने तथा आवासीय व्यवस्था को पूर्ण करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक   शलभ सिन्हा ने भी अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को दी जाने वाली मैडल और ट्रॉफी का भी अवलोकन किया गया। समीक्षा के बाद उन्होंने आयोजन स्थल का मौके पर पहुँचकर निरीक्षण भी किया और तैयारियों के संबंध में निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एवं प्रभारी खेल अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने पीपीटी के माध्यम से तैयारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ   प्रतीक जैन सहित अन्य संभाग स्तरीय अधिकारी और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संभागीय आयोजन के लिए अधिकारियों को उनके पृथक-पृथक दायित्व भी सौंपे गए, जिसमें खेल प्रबंधन, आवास-भोजन, परिवहन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और तकनीकी संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियां शामिल हैं।
ज्ञात हो कि बस्तर ओलंपिक 2025 में पूरे संभाग में तीन लाख 91 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया था। इनमें कलस्टर, ब्लॉक और जिला स्तर की प्रतियोगिता पर शामिल होकर विजेता संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 500 नुवा बाट के साथ-साथ तीन हजार खिलाड़ी, कोच और अन्य सहायक लोग भाग लेंगे। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान सिटी ग्राण्उड में फुटबाॅल, बाॅलीबाॅल, कराटे, वेटलिफ्टिंग एवं बैडमिंटन स्पर्धा होगी, वहीं हाॅकी प्रतियोगिता पंडरीपानी स्थित खेलो इंडिया सेंटर में आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का उदघाटन एवं समापन समारोह सम्पन्न होगी। इसके अलावा धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में कब्बडी, खो-खो, आर्चरी, एथलेटिक्स और रसाकस्सी की प्रतियोगिता होगी।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….