Ro no D15139/23

हड़ताल पर गए समिति प्रबंधक और ऑपरेटर लौटे ड्यूटी पर, सभी केंद्रों में सुचारू रूप से हो रही धान खरीदी

रायपुर, 19 नवंबर 2025/खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप से जारी है। हड़ताल पर गए सभी समिति प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं, जिससे जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो रही है।

जिला खाद्य अधिकारी जीपीएम श्रीमती श्वेता अग्रवाल ने बताया कि राज्य शासन द्वारा निर्धारित उपार्जन नीति के अनुरूप सभी केंद्रों में धान एवं मक्का खरीदी कार्य व्यवस्थित रूप से प्रारंभ हो चुका है। धान खरीदी कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे उपार्जन प्रक्रिया और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनी है।

जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण बारदाना उपलब्ध कराया गया है। उपार्जन व्यवस्था का पूर्ण कम्प्यूटरीकरण, किसानों को डिजिटल माध्यम से भुगतान, उपार्जित धान का सुरक्षित भंडारण एवं समयबद्ध परिवहन की व्यवस्था सुनियोजित ढंग से संचालित की जा रही है। किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल, शौचालय, छाया एवं बैठने की व्यवस्था भी सभी केंद्रों में सुनिश्चित की गई है।

इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य धान कॉमन 2369 रुपये प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड-ए 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। राज्य शासन द्वारा किसानों को वास्तविक लाभ सुनिश्चित करने हेतु धान खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से धान की नगद एवं लिंकिंग में खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक संचालित की जाएगी। केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं के चलते जिले में धान खरीदी व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी हो गई है।

  • Related Posts

    प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी बना प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र

      नंदनवन जंगल सफारी नवाँ रायपुर में पर्यटकों के लिए कई प्रकार की रोमांचक सफारी राइड्स उपलब्ध हैं, जिनमें शाकाहारी सफारी, टाइगर सफारी, भालू सफारी और लायन सफारी प्रमुख हैं।…

    Read more

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने नर हरा। वाटरफाल में आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । क्षेत्र में और बेहतर पर्यटन व्यवस्थाओ पर चर्चा की

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए