Ro no D15139/23

आम नागरिको को वार्डों में मिल रही है ईवीएम संचालन की जानकारी

कोरबा 04 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार शहर के वार्डो में नगरीय निकाय निर्वाचन में ईवीएम के संचालन के संबंध में आमनागरिको को जागरूक किया जा रहा है। 3 और 4 फरवरी नगर पालिक निगम कोरबा अन्तर्गत कुल 18 वार्डों में प्रातः 10.30 बजे से 5 बजे तक आम नागरिकों को महापौर तथा वार्ड पार्षद के पदों पर वोट डालने की प्रक्रिया को बताया गया। आम नागरिकों को बताया गया कि उन्हें महापौर के लिये मतदान करने के पश्चात पार्षद पद के प्रत्याशी के लिये भी मतदान करना होगा। मतदाताओं को बताया जा रहा है कि मतदान केन्द्र में दो बैलेट यूनिट लगाई जायेगी। बैलेट यूनिट में सफेद रंग में महापौर पद और गुलाबी रंग में पार्षद पद के प्रत्याशियों का नाम, फोटो और चुनाव चिन्ह चस्पा होगा। बैलेट यूनिट में अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देने के पश्चात वीप की आवाज आयेगी और लाल लाईट भी जलेगी। मतदाताओं को इएनडी बटन, नोटा के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है। वार्ड में लगने वाले शिविर में आम नागरिकों की शंकाओं / जिज्ञासाओं का निराकरण किया जा रहा है। बीते दो दिवस में नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड 34 दादरखुर्द के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय दादरखुर्द, वार्ड क्रमांक 32 पोड़ीबहार के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पोड़ीबहार, वार्ड क्रमांक 28 एसईसीएल कालोनी क्र. 1 के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय एनसीडीसी कोरबा, वार्ड क्रमांक 30 एसईसीएल कालोनी 2 के शासकीय हाईस्कूल जे.पी.कालोनी, वार्ड क्रमांक 11 सीतामणी के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय सीतामढ़ी, वार्ड क्रमांक 1 रामसागर पारा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा (टीडब्ल्यूडी), वार्ड क्रमांक 15 परिवहन नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय कन्या साडा कोरबा, वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पंप हाउस, वार्ड क्रमांक 37 रामपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर (पीडब्ल्यूडी), वार्ड क्रमांक 42 बालको नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालको, वार्ड क्रमांक 43 कैलाश नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कन्या बालको, वार्ड क्रमांक 47 रूमगरा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय रूमगरा, वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय कोहड़िया, वार्ड क्रमांक 48 हसदेव क्रमांक एक के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय दर्री, वार्ड क्रमांक 54 जमनीपाली के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जमनीपाली, वार्ड क्रमांक 51 स्याहीमुड़ी के शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी, वार्ड क्रमांक 67 बल्गीखार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बल्गीखार और वार्ड क्रमांक 63 विकासनगर के राजा गुरू बालकदास शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आदर्शनगर कुसमुंडा में ईवीएम का प्रदर्शन कर मतदाताओं को ईवीएम मशीन से मतदान करने के संबंध में जानकारी दी गई।
  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल