Ro no D15139/23

झारखंड से आए समुदाय सदस्यों ने देश देखा पर्यटन स्थल का किया भ्रमण

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले के पर्यटन स्थलों को निरंतर विकसित किया जा रहा है, जिससे राज्य सहित अन्य प्रदेशों के पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। इसी कड़ी में पड़ोसी राज्य झारखंड की राजधानी रांची जिले के अंगड़ा प्रखंड से आए 24 सदस्यीय समुदाय प्रतिनिधिमंडल ने जशपुर जिले के प्रसिद्ध देशदेखा पर्यटन स्थल का एक दिवसीय पर्यटन एवं अध्ययन भ्रमण किया।
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को साहसिक पर्यटन एवं सामुदायिक पर्यटन की अवधारणा से परिचित कराना, साथ ही इससे जुड़ी आजीविका, स्वरोजगार एवं रोजगार की संभावनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को देशदेखा पर्यटन स्थल पर संचालित विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों जैसे रैपलिंग, जुमरिंग, टॉप-रोप क्लाइम्बिंग एवं बोल्डरिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा इन गतिविधियों की प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों तथा पर्यटकों की बढ़ती रुचि के संबंध में मार्गदर्शन किया गया, जिससे प्रतिभागियों में साहसिक पर्यटन को लेकर उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली।
भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों ने कैंप एवं स्थानीय होम-स्टे में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्हें ग्रामीण आतिथ्य, स्थानीय खान-पान, संस्कृति तथा सतत पर्यटन की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने समीपवर्ती केरे ग्राम में संचालित विभिन्न होम-स्टे का भ्रमण कर होम-स्टे संचालकों से संवाद किया तथा होम-स्टे प्रबंधन, उपलब्ध सुविधाओं एवं पर्यटन गतिविधियों में समुदाय की सहभागिता को नजदीक से समझा।
यह अध्ययन भ्रमण प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। भ्रमण से यह स्पष्ट हुआ कि एडवेंचर पर्यटन एवं होम-स्टे मॉडल को समन्वित रूप से अपनाकर स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन के माध्यम से आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास को नई दिशा दी जा सकती है। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियों को विकसित करने की इच्छा भी व्यक्त की।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार